इस पुरस्कार को हासिल करने वालों को एक स्वर्ण पदक के साथ 1.14 मिलियन डॉलर नकद इनाम दिया जाता है।

By: Ankur Tue, 05 Oct 2021 5:25:05

इस पुरस्कार को हासिल करने वालों को एक स्वर्ण पदक के साथ 1.14 मिलियन डॉलर नकद इनाम दिया जाता है।

नोबेल पुरस्कार 2021 का ऐलान होना शुरू हो गया हैं। हाल ही में मेडिकल के नोबेल पुरस्कार का ऐलान हुआ था और अब रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने भौतिक विज्ञान के लिए वर्ष 2021 के नोबेल पुरस्कार से जुड़ी जानकारी दी हैं। यह पुरस्कार सुकुरो मनाबे, क्लॉस हेसलमैन और जॉर्जियो परिसी को देने का एलान किया है। इस पुरस्कार को हासिल करने वालों को एक स्वर्ण पदक के साथ 1.14 मिलियन डॉलर नकद इनाम दिया जाता है।

इन्हें जटिल भौतिक प्रणालियों को समझने में उल्लेखनीय योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है। जूरी ने नामों का एलान करते हुए बताया कि सुकुरो मनाबे ने प्रदर्शित किया कि कैसे वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड के बढ़े हुए स्तर से पृथ्वी की सतह पर तापमान में वृद्धि होती है। उनके काम ने वर्तमान जलवायु मॉडल के विकास की नींव रखी।

पिछले वर्ष भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिक आंड्रेया घेज, ब्रिटेन के रोजर पेनरोज और जर्मनी के रिनार्ड गेनजेल को मिला था। इन तीनों को ब्लैक होल्स पर रिसर्च के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

ये भी पढ़े :

# सामान बेचने के लिए फेसबुक पर डाली फोटो और हो गई जेल, पूरा माजरा कर देगा आपको हैरान

# मॉरीशस बन रहा हनीमून के लिए पहली पसंद, वीजा मिलना भी बेहद आसान!

# सार्वजनिक शौचालय से निकलते इस बब्बर शेर का वीडियो हो रहा वायरल, देखें यहां

# 30 घंटे हिरासत में रखने के बाद सीतापुर पुलिस ने प्रियंका गांधी को किया गिरफ्तार, शांति भंग और धारा-144 के उल्लंघन का आरोप

# दिल्ली में निकली 67,000 रूपये प्रतिमाह सैलेरी वाली नौकरी, ऑफलाइन करना होगा आवेदन

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com